Navratri 2022 April Date: नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के पावन पर्व को हिंदू धर्म के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। साल में 4 बार नवरात्रि आती है। दो नवरात्र गुप्त रूप से मनाए जाते हैं और दो सार्वजनिक रूप से मनाए जाते हैं।
दो नवरात्र गुप्त रूप से मनाए जाते हैं जबकि दो सार्वजनिक रूप से मनाए जाते हैं। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
जानिए किस दिन कौन सा नवरात्र पड़ रहा है और कब किया जाएगा कन्या पूजन।परंपरा है। जानिए किस दिन कौन सा नवरात्र पड़ रहा है और कब किया जाएगा कन्या पूजन।
पहला नवरात्र 2 अप्रैल 2022, दिन शनिवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा का विधान है।
दूसरा नवरात्र 3 अप्रैल 2022, दिन रविवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है।
तीसरा नवरात्र 4 अप्रैल 2022, दिन सोमवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा का विधान है।
चौथा नवरात्र 5 अप्रैल 2022, दिन मंगलवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा का विधान है।
पांचवां नवरात्र 6 अप्रैल 2022, दिन बुधवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा का विधान है।
छठा नवरात्र 7 अप्रैल 2022, दिन गुरुवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा का विधान है।
सातवां नवरात्र 8 अप्रैल 2022, दिन शुक्रवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा का विधान है।
नवरात्रि पारणा 11 अप्रैल 2022, दिन सोमवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाएगी. घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 04 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक शुभ का चौघडिया रहेगा. कुल अवधि 25 मिनट की है.
अधिक जानकारी के लिए Learn More पर क्लिक करें